राज कपूर ने अपने तीनों बेटों-रणधीर कपूर,ऋषि कपूर और राजीव कपूर को बड़ी शिद्दत से बॉलीवुड में लाँच किया लेकिन इनमें से ऋषि कपूर को छोड़ कर दोनों बेटे इंडस्ट्री में कोई ख़ास मुकाम हासिल नहीं कर सके .खासकर राजीव कपूर तो बिल्कुल गुमनाम होकर रह गए .कहते हैं राजीव कपूर की बर्बादी खुद राज कपूर की नाराजगी का नतीजा थी. आखिर अपने बेटे से क्यों नाराज थे राज कपूर ? आइये जानते हैं..