Bollywood’s LEGS SHOW

0
2663

बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए लंबाई कोई जरूरी शर्त नहीं है। कभी-कभी तो जरूरत से ज्यादा लंबाई ही उनके करियर के लिए नुकसानदेह साबित हो जाता है क्योंकि ठिगने मेल स्टार्स लंबी एक्ट्रेस के साथ फ़िल्में करने से कतराते हैं। बहरहाल हीरोइनें लंबी हो तो उनकी टाँगे जैसे फिल्ममेकर्स के लिए एक्स्ट्रा यूएसपी बन जाती है।

कोई भी फिल्ममेकर इन टांगों के बूते फ़िल्में टांगने का मौक़ा गंवाता नहीं है। हालांकि फिल्मों में ये ट्रेंड अब काफी कम हो गया है लेकिन परदे से बाहर तो जैसे इन दिनों टांगे दिखाने की होड़ सी मची हुई है। बॉलीवुड का सारा फैशन मानों टांगों पर ही टंग गया हो। इस होड़ में दीपिका पादुकोणे से लेकर करीना कपूर ,मलाइका अरोड़ा ,कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा तक सभी शामिल हैं।

मौक़ा कोई भी हो दीपिका पादुकोने टांगों के बेवजह प्रदर्शन से बाज नहीं आती। फिल्मों में आने से पहले सफल मॉडल रह चुकी दीपिका की मेन यूएसपी उसकी टाँगे ही हैं। खूबसूरत टांगों की मालकिन दीपिका को अपनी ये खासियत बखूबी पता है। इसलिए उनके डिजाइनर भी उनके कपड़ों को खूटिंयों पर टांगने वाले शेप ही देते हैं। ये अलग बात है कि डिजाइनरों के इस अतिउत्साह के कारण कई बार कैमरा दीपिका की टांगों से सरकता ऊपर पहुँच गया और दीपिका सरेआम शर्मिंदगी का शिकार हो गयी।


कैटरीना कैफ के लेग्स सांचे में ढले हुए लगते हैं। कैटरीना इन्हें शेप में रखने के लिए काफी पसीना भी बहाती हैं। कैटरीना की लंबी खूबसूरत टांगे उनकी सुंदरता में चार चाँद लगा देती हैं।

मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में आने से पहले से ही टांगों का महत्त्व बखूबी समझती हैं। उनकी टांगें खूबसूरत है और अपनी फिल्मों में प्रियंका अपनी इस ताकत का भरपूर इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा प्रियंका परदे से बाहर भी टांगों की नुमाइश का कोई मौक़ा हाथ से जाने नहीं देती।


जैकलीन फर्नांडिस अगर अपनी टांगों की नुमाइश करती हैं तो उन्हें इसका हक़ बनता है । लंबी पतली खूबसूरत टांगों वाली जैकलीन ने मर्डर-2 जैसी फिल्मों में अपनी इस यूएसपी को खूब भूनाया। सार्वजनिक स्थलों पर भी जैकलीन टांगों से दिल तक पहुँचने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ती।

सोनम कपूर को बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस माना जाता है। उनकी इस अचीवमेंट में उनकी टांगों का कंट्रीब्यूशन भी कम नहीं है। सोनम परदे पर भले ही इस तरह टांगें दिखाने से परहेज करती हों लेकिन परदे से बाहर तो मानों वो इसके लिए मौक़ा ही ढूंढती रहती है। उनकी टाँगें बेहद आकर्षक और हॉट है। खासकर जब सोनम बिकनी में नज़र आती हैं तब उनकी टांगों के जलवों पर लोगों की नजरें टिकी रह जाती हैं।

फिल्मों के अलावा ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए बिपाशा बासु की मांसल और उत्तेजक टांगों का खूब इस्तेमाल हुआ। बिपाशा ने पतली टांगों से जुडी ख़ूबसूरती की धारणाओं को बदल कर रख दिया। बिपाशा और नेहा धूपिया की बिकनी दीपिका और सोनम जैसी अभिनेत्रियों पर भी भारी पड़ती रही है।


करीना कपूर की टांगों का जलवा कभी फिल्मों के लिए दर्शक बटोरने का मुख्य हथियार हुआ करता था। पतली कमर लेकिन मांसल टांगे उनकी खूबी थी लेकिन अब शायद खुद कैटरीना को भी इसके दीदार से परहेज हो।

40 पर कर चुकी मलाइका अरोड़ा का फिगर बॉलीवुड में अब भी सबसे आकर्षक माना जाता है। खासकर उनकी टाँगे बेहतरीन शेप में नज़र आती हैं। अपने आइटम डांस में मलाइका अपनी इसी खासियत का इस्तेमाल करती है। वैसे परदे से बाहर भी मलाइका अपनी इस खूबी का जी खोल कर प्रदर्शन करती हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here